3 साल के बच्चे को खाना कैसे खिलाएं?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 15:51

3 साल के बच्चे के आहार में पोषक तत्व (kids nutrition)

3 साल के बच्चे का डायट प्लान इस तरह से बनाएं कि उसके आहार में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होने चाहिए। बच्चों के विकास के लिए यह बहुत आवश्यक है। बच्चों को विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा भी अवश्य दें। बच्चों के आहार में कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा कितनी होनी चाहिए यह उनकी उम्र और वजन (Weight) पर निर्भर करता है। जानिए 3 साल के बच्चे के आहार में आप क्या-क्या शामिल आवश्यक है:

प्रोटीन : प्रोटीन के लिए बच्चे के आहार में सीफूड, अंडे, बीन, सोया, मेवे आदि शामिल करें।
फल : बच्चे के आहार में फलों को शामिल करना न भूलें। आप ऐसे ही उन्हें खाने को दें या फिर उनका जूस निकाल कर भी उन्हें पिला सकते हैं। ध्यान रखें इसमें चीनी न डालें।
सब्जियां: बच्चे को सब्जियां जैसे बीन, पालक, मटर आदि भी खाने को दें। अगर बच्चा सब्जियां नहीं खाता, तो उसकी पसंद की डिशेस में छोटे-छोटे टुकड़े कर के सब्जियां डालें।
अनाज: बच्चे को साबुत अनाज खाने को दें जैसे, दलिया, ब्राउन राइस, व्होल वीट ब्रेड आदि।
दूध और दूध से बने पदार्थ : बच्चों की हड्डियों और दांतों के विकास के लिए दूध और दूध से बने पदार्थ आवश्यक हैं, जैसे पनीर, दही, मक्खन आदि। जब भी 3 साल के बच्चे का डायट प्लान बनाएं, इन्हें भी अवश्य उसमे शामिल करें।

3 साल के बच्चे का डायट प्लान बनाते हुए उस मात्रा में पोषक तत्वों को उसमें शामिल करें:


उम्र 3: लड़कियों और लड़कों के लिए दैनिक दिशानिर्देश


कैलोरीज- 1,000-1,400 (बच्चे के विकास और एक्टिविटी पर निर्भर करता है)
प्रोटीन- 55g से 115g रोजाना
फ्रूट्स- 1-1.5 कप रोजाना
सब्जियां 1-1.5 कप रोजाना
अनाज 85g से 140g रोजाना
दूध और दूध से बने पदार्थ 2 कप रोजाना

3 साल के बच्चे का डायट प्लान आप इस तरह से बना सकते हैं

सुबह नाश्ते से पहले – एक कप दूध और सूखे मेवे
नाश्ता – नाश्ते में आप अपने बच्चे को दलिया उपमा/ सैंडविच/ पनीर का परांठा/ चीला/ इडली आदि दे सकते हैं। उसके साथ जूस या नारियल पानी आदि दें।
दोपहर का नाश्ता – फलों का जूस/ छाछ/ नारियल पानी/ फल/ नींबू पानी
दोपहर का भोजन – दोपहर के भोजन में कोई भी मौसमी सब्जी+ दाल+ चावल+ रोटी+ रायता+ सलाद आदि उसे खाने को दें।
शाम का नाश्ता-सूप/ स्प्राउटस/ दूध/ कॉर्नफ्लैक्स/ कॉर्न की चाट/ पोहा आदि आप उसे दे सकते हैं।
शाम का भोजन – कोई भी मौसमी सब्जी+ रोटी
सोने से पहले – गर्म दूध
यह डायट प्लान शाकाहारी बच्चों के लिए है। लेकिन, अगर आपका बच्चा अंडे, मांस या मछली आदि खाता है तो उन्हें आप इस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
आप इस लिस्ट में कभी-कभी पिज्जा, पास्ता, नूडल आदि भी शामिल कर सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि आप इन्हे हफ्ते में एक बार ही बच्चे को खाने को दें।
अपने डायट चार्ट को बनाते हुए बच्चे को भी इसमें शामिल कर सकते हैं। इससे बच्चे को इसमें रूचि पैदा होगी और वो खाने में भी दिलचस्पी दिखायेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info